महादेवी वर्मा का जीवन परिचय कक्षा 12-Mahadevi verma ka jeevan parichay

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12 के अनिवार्य हिंदी के पेपर  मे लेखक / कवि परिचय से सम्बन्धित प्रश्न पूछा जाता है। इस पोस्ट में हम Mahadevi verma ka jeevan parichay लिखना सीखेंगे । लेखक या कवि का परिचय चार से पांच बिन्दुओं मे विभाजित करके लिखना चाहिए। जैसे सबसे पहले प्रारम्भिक जीवन या जीवन परिचय लिखना। चाहिए दुसरे नंबर पर साहित्यिक परिचय लिखना चाहिए। फिर प्रमुख रचनाएँ लिखते है। प्रमुख रचनाओंको भी उप बिन्दुओं में विभाजित करके लिखना चाहिए। फिर पुरस्कार और सम्मान बिंदु लिखना चाहिए। यदि किसी लेखक कवि को पुरस्कार और सम्मान नही मिला तो इस बिंदु को छोड़कर  भाषा- शैली वाला बिंदु लिख देना चाहिए।

तो आइये Mahadevi verma ka jeevan parichay लिखते है।

महादेवी वर्मा का परिचय

Mahadevi verma ka jeevan parichay

महादेवी वर्मा का जीवन परिचय – Mahadevi verma ka jeevan parichay

जीवन परिचय –

आधुनिक युग की मीरा और छायावाद की चतुर्थ स्तंभ महादेवी वर्मा का जन्म सन् 1907 ई. में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में हुआ था। बचपन से ही चित्रकला, संगीतकला व काव्यकला की ओर उन्मुख महादेवी को विद्यार्थी जीवन से ही काव्य प्रतिष्ठा मिली। इन्होने नारी समाज में शिक्षा के प्रचार- प्रसार के उद्देश्य से प्रयाग महिला विद्यापीठ की स्थापना की तथा लंबे समय तक प्राचार्या भी रही।

साहित्यिक परिचय –

इनकी प्रतिष्ठा साहित्य सेवी और समाज सेवी दोनो रूपो में रही। कविताओं में इन्होने अपनी आंतरिक वेदना और पीड़ा को अभिव्यक्त किया  है, तो  गद्य रचनाओं में गहरा सामाजिक सरोकार स्थान पता है। इन्होने अपनी रचनाओं में समाज के शोषित-पीड़ित वर्ग को स्थान दिया है।

प्रमुख रचनाएँ –

(i) संस्मरण/रेखाचित्र –

स्मृति की रेखाएं, अतीत के चलचित्र, पथ के साथी, मेरा परिवार आदि

(ii) काव्य संग्रह –

यामा, नीहार ,नीरजा, रश्मि, सांध्यगीत, दीपशिखा आदि।

(iii) निबन्ध संग्रह –

श्रृंखला की कड़ियां, आपदा, संकल्पित, भारतीय संस्कृति के स्वर आदि।

पुरस्कार व सम्मान-

इनको सन् 1983 ई. में ‘यामा’ काव्य संग्रह के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला। सन् 1956 ई. में पद्मभूषण  से सम्मानित हुई। आपको भारत – भारती सम्मान भी प्राप्त हुआ।

आशा है यदि परीक्षा में Mahadevi verma ka jeevan parichay पूछ लिया जायेगा तो आप आसानी से लिख देंगे।

अन्य लेखक / कवि परिचय

1 जैनेद्र कुमार
2 फ़िराक गोरखपुरी
3 हजारी प्रसाद द्विवेदी

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *