अपना प्रश्न पूछें

0 / 120
चंद्रकला 1 week पहले 4

भाषा और बोली में क्या अंतर है?

सभी जवाब (1)

आर एस गुर्जर
1 week पहले

भाषा का क्षेत्र विस्तृत होता है, भाषा का रूप विकसित होता है। जबकि बोली का क्षेत्र सीमित होता है, बोली का रूप अविकसित तथा आम बोलचाल वाला होता है।

चंद्रकला 1 week पहले 2

लिपि किसे कहते है?

सभी जवाब (1)

आर. एस. गुर्जर सत्यापित
1 week पहले

मौखिक भाषा को लिखने के लिए जिन लेखन चिह्नों [ध्वनि चिह्नों ] का प्रयोग किया जाता है, उसे लिपि कहते है। हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी है।

चंद्रकला 1 week पहले 5

बोली किसे कहते है?

सभी जवाब (1)

आर. एस. गुर्जर सत्यापित
1 week पहले

सीमित क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा के स्थानीय रूप को ‘बोली’ या ‘उपभाषा’ कहते है।

आर. एस. गुर्जर 1 week पहले 3

व्याकरण किसे कहते है?

सभी जवाब (1)

आर. एस. गुर्जर सत्यापित
1 week पहले

वह शास्त्र जिसके माध्यम से भाषा को शुद्ध लिखने और बोलने के नियमों की जानकारी प्राप्त होती हैं, उसे व्याकरण कहते हैं।

चंद्रकला 1 week पहले 5

भाषा किसे कहते हैं?

सभी जवाब (1)

आर. एस. गुर्जर सत्यापित
1 week पहले

वह साधन जिसके माध्यम से हम अपने भावों और विचारों का आदान प्रदान करते हैं, उसे भाषा कहते हैं। भाषा अभिव्यक्ति का माध्यम हैं।