भाषा-व्याकरण एवं लिपि का परिचय कक्षा 12-Bhasha-vyakaran or lipi ka parichay
इस लेख मे हम कक्षा 12 हिंदी व्याकरण का भाषा- व्याकरण एवं लिपि का परिचय ( Bhasha-vyakaran-lipi ) पाठ पढ़ेंगे। इस पाठ मे से बोर्ड परीक्षा में 2 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। तो आइये शुरू करते है। (Bhasha-vyakaran-lipi) का परिचय पाठ को हम प्रश्न – उत्तर के माध्यम से समझेंगे।
भाषा – व्याकरण एवं लिपि का परिचय
भाषा- व्याकरण एवं लिपि का परिचय (Bhasha-vyakaran-lipi)
भाषा ( Bhasha)
प्रश्न: 1 भाषा किसे कहते है?
उत्तर: वह साधन जिसके माध्यम से हम अपने भाव एवं विचारों का आदान-प्रदान करते है, उसे भाषा कहते है।
ध्यान देने योग्य बिंदु- (Bhasha-vyakaran-lipi)
हम अपनी बात एक दूसरे को भाषा के माध्यम से ही कहते है।
भाषा संप्रेषण और अभिव्यक्ति का माध्यम है |
भाषा शब्द की उत्पत्ति संस्कृत की भाष् धातु से हुई है, जिसका अर्थ है “बोलना”
प्रश्न: 2 भाषा के दो रूप या प्रकार कौन-कौन से है?
उत्तर: भाषा के दो रूप या प्रकार है_
(i) मौखिक भाषा (ii) लिखित भाषा
भाषा और बोली
प्रश्न: 3 बोली या उपभाषा किसे कहते है?
उत्तर: सीमित क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा के स्थानीय रूप को ‘बोली’ या ‘उपभाषा’ कहते है।
प्रश्न: 4 भाषा और बोली में क्या अंतर है?
उत्तर: भाषा और बोली में निम्न अंतर है_
भाषा | बोली |
1 भाषा का क्षेत्र विस्तृत होता है, भाषा का रूप विकसित होता है। | बोली का क्षेत्र सीमित होता है, बोली का रूप अविकसित तथा आम बोलचाल वाला होता है |
2 भाषा का व्याकरण तथा शब्दकोश होता है। | बोली का व्याकरण तथा शब्दकोश नही होता है। |
3 भाषा में साहित्य की रचना होती है। | बोली में साहित्य की रचना नही होती है। |
नोट:- यदि किसी बोली का संरक्षण या अन्य कारणो से क्षेत्र विस्तृत हो जाए और उसमे साहित्य रचना होने लग जाए तो वह भाषा बनने लगती है तथा उसका व्याकरण निश्चित होने लगता है ।
प्रश्न: 5 हिन्दी की विभिन्न बोलियों के नाम बताइए।
उत्तर: हिंदी भाषा की बोलियों को मुख्य रूप से पांच भागो में विभाजित किया गया है,जो निम्न है_
हिंदी की बोलियां | उप बोलियाँ |
1 पूर्वी हिंदी | अवधी, छत्तीसगढ़ी, बघेली आदि | |
2 पश्चिमी हिंदी | खड़ी बोली, ब्रज, बांगरू(हरियाणवी), बुंदेली, ब्रज, कन्नौजी आदि | |
3 राजस्थानी | मेवाड़ी, मारवाड़ी, मेवाती, हाड़ौती, मालवी, ढूंढाडी, बागड़ी आदि | |
4 बिहारी | मगही, मैथिली, भोजपुरी आदि |
5 पहाड़ी | गढ़वाली, मंडियाली, कुमाऊनी आदि | |
नोट:- इन बोलियों के मेल से बनी हिन्दी को 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत की राजभाषा (राजकार्य की भाषा) स्वीकार किया गया था।
हिंदी व्याकरण (vyakaran)
प्रश्न: 6 व्याकरण किसे कहते है?
उत्तर: भाषा को शुद्ध लिखने व बोलने संबंधी नियमों की जानकारी देने वाले शास्त्र को व्याकरण कहते है।
प्रश्न : 7 हिंदी व्याकरण के प्रमुख विभाग या अंग कौन-कौनसे होते है?
उत्तर: हिंदी व्याकरण के प्रमुख विभाग या अंग तीन है_
1 वर्ण विचार 2 शब्द विचार 3 वाक्य विचार
लिपि (lipi)
प्रश्न: 8 लिपि किसे कहते है? हिंदी भाषा की लिपि कौनसी है?
उत्तर: मौखिक भाषा को लिखने के लिए जिन लेखन चिह्नों [ध्वनि चिह्नों ] का प्रयोग किया जाता है, उसे लिपि कहते है। हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी है।
विभिन्न भाषाओं की लिपियाँ
भाषा | लिपि |
1 संस्कृत, हिंदी, मराठी,नेपाली, कोंकणी(गोवा) | देवनागरी |
2 अंग्रेजी | रोमन |
3 पंजाबी | गुरूमुखी |
4 उर्दू | फ़ारसी |
राजभाषा और राष्ट्रभाषा
प्रश्न: 9 राजभाषा और राष्ट्रभाषा में क्या अंतर है?
उत्तर: जिस भाषा में सरकारी (राजकीय) कार्य किए जाते है, उसे राज भाषा कहते है। 14सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा स्वीकार किया गया था,इसलिए प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है|
जबकि जिस भाषा को राष्ट्र या देश के अधिकतम लोग व्यवहार में लाते हो (बोलते समझते हो) हो,उसे राष्ट्रभाषा कहते है। हिंदी वर्तमान में हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है।
प्रश्न 10 हिंदी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
उत्तर : प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, क्योंकि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था।
पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न
भाषा- व्याकरण एवं लिपि का परिचय (Bhasha-vyakaran-lipi)
2024 में पूछे गए प्रश्न
प्रश्न 1 निम्नलिखित में से भाषा का सीमित, अविकसित और आम बोलचाल वाला रूप क्या कहलाता है_
(अ) भाषा (ब) लिखित भाषा
(स) बोली (द) खड़ी बोली
प्रश्न 2 मौखिक भाषा को लिखने के लिए जिन लेखन चिह्नों का प्रयोग किया जाता है, उसे……………कहते है।
2023 में पूछे गए प्रश्न
प्रश्न 1 हिंदी व्याकरण को मोटे तौर पर…………..वर्गो में विभाजित किया गया है।
प्रश्न 2 भाषा को शुद्ध लिखने व बोलने संबंधित नियमों की जानकारी देने वाले शास्त्र को……………….कहते है
2022 में पूछे गए प्रश्न
प्रश्न 1…………….मौखिक अभिव्यक्ति का माध्यम है।
प्रश्न 2 भाषा का लिखित रूप ही…………..कहलाता है।
2021 में पूछे गए प्रश्न
प्रश्न 1 भाषा के कितने प्रकार होते है?
(अ) एक (ब) दो (स) तीन (द) चार
प्रश्न 2 देवनागरी किस भाषा की लिपि नही है?
(अ) संस्कृत (ब) हिन्दी
(स) मराठी (द) पंजाबी
2020 में पूछे गए प्रश्न
प्रश्न 1 मानव समाज के लिए भाषा का क्या महत्त्व है?
उत्तर: मानव समाज में भावों और विचारों का आदान-प्रदान करने में भाषा का सर्वाधिक महत्त्व है, यह अभिव्यक्ति का माध्यम है।
प्रश्न 2 लिपि को परिभाषित करते हुए देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली दो भाषाओं के नाम लिखो।
उत्तर: मौखिक भाषा को लिखने के लिए जिन लेखन चिह्नों का प्रयोग किया जाता है उसे लिपि कहते है। देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली दो भाषाओं के नाम है_
1 हिंदी 2 संस्कृत
2019 में पूछे गए प्रश्न
प्रश्न 1 भाषा और बोली में क्या अंतर है?
उत्तर: भाषा का क्षेत्र विस्तृत होता है, जबकि बोली का क्षेत्र सीमित होता है। भाषा का व्याकरण और शब्दकोश होता है, जबकि बोली का व्याकरण और शब्दकोश नही होता है।
प्रश्न 2 भाषा के कौन से दो रूप होते है?
उत्तर: भाषा के दो रूप होते है_
1 मौखिक भाषा 2 लिखित भाषा
2018 में पूछे गए प्रश्न
प्रश्न 1 हिंदी खड़ी बोली ने अपने शब्द भंडार का विकास किस प्रकार किया है?
उत्तर: हिंदी खड़ी बोली ने संस्कृत के शब्दों के साथ पश्चिमी हिंदी से अपने शब्दकोश का विकास किया है
प्रश्न 2 हिंदी व्याकरण शास्त्र के बारे में संक्षेप में लिखिए।
उत्तर: हिंदी व्याकरण शास्त्र संस्कृत व्याकरण शास्त्र पर आश्रित है,इसमें अंग्रेजी एवं क्षेत्रीय भाषाओं के कुछ अंशों व नियमों को भी अपनाया गया है।
आशा है आपको भाषा – व्याकरण एवं लिपि का परिचय (Bhasha-vyakaran-lipi) पाठ अच्छे से समझ में आ गया होगा।